फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 618 लोगों की आभा आईडी

Fri, 25 Apr 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान कुल 618 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। अभियान के तहत नाथनगर, खलीलाबाद, बघौली, सेमरियावां, पौली, हैंसर बाजार, मेंहदावल, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें