फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 614 लोगों की आभा आईडी

Tue, 22 Apr 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई जा रही है। इस अभियान के तहत मंगलवार को 614 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। अभियान में और तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शत प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, नाथनगर, पौली, सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल व हैंसर बाजार में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें