संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 412 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है।
इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, बघौली, सेमरियावां, मेंहदावल, सांथा और बेलहर ब्लॉक में आभा आईडी बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। संवाद