फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 01 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की दुकान से सामान खरीद कर निकला था युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के नरचहा गांव निवासी 33 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर सड़क के किनारे बृहस्पतिवार की दोपहर में गांव के लोगों ने देखा। शोर मचाया तो उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव लेकर घर गए। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
गांव वालों के अनुसार, 33 वर्षीय सिराजुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन भीख मांग कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की सुबह में वह भीख मांगने के लिए घर से निकला। दोपहर करीब एक बजे गांव के पास स्थित एक दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से कोई सामान खरीदा। दुकानदार से कौन सा सामान मृतक सिराजुद्दीन ने खरीदा था, इसकी जानकारी गांव के लोग नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि गांव की तरफ आने वाली सड़क के किनारे करीब दो बजे सिराजुद्दीन का शव मिला। उसे कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिराजुद्दीन की मौत किस वजह से हुई है। इसकी जानकारी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। सिराजुद्दीन के दो बेटे व एक बेटी है। परिवार के लोग इस संबंध में अभी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
एसओ पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि सिराजुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें