फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला

विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के जुझारपुर गांव के बगीचे में मृतक के बारे में जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

- दुधारा क्षेत्र के जुझारपुर के बगीचे में पेड़ से लटका था
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव के बगीचे में रविवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जुझारपुर गांव स्थित बगीचे में रविवार की सुबह पेड़ से लटकते शव को ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसओ दुधारा प्रदीप सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से उतरवाया। शव की पहचान मोहम्मद इरफान (21) पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी जुझारपुर के रूप में हुई। इरफान की मौत से परिजन गमगीन हैं। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। परिजनों से पूछताछ की गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर दी है। वैसे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें