मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ मौसी के यहां आए युवक ने यौन शोषण किया। घटना 11 जनवरी की बताई जा रही है। आरोपी युवक दुधारा थाना क्षेत्र का निवासी है।
पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मेरे गांव निवासी मोहन के यहां खम्हरिया दुधारा निवासी मोहन का मौसियान है। 11 जनवरी को घर में मेरी नाबालिग लड़की को अकेला पाकर घर के अंदर घुस गया और यौन उत्पीड़न किया। लड़की ने शोर मचाया तो मौका देखकर वह फरार हो गया। पीड़ित थाने पर गई, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत नहीं की। मजबूर होकर पीड़िता पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना का जिक्र किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बखिरा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की।
थाना अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।