लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के रक्सा कला गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक को गालियां देने और जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित हकीमुल्लाह ने गांव के अब्दुल राजिक पर यह आरोप लगाए हैं। हकीमुल्लाह के अनुसार, अब्दुल राजिक करीब चार महीने से उसे देखकर दुर्व्यवहार कर रहा था।
वह उसे अपमानित करने के साथ गालियां और धमकी देता था। 25 अक्तूबर की रात करीब 8:21 बजे हकीमुल्लाह रक्सा चौराहे पर एक बेकर्स की दुकान पर बैठा था। तभी अब्दुल राजिक स्कॉर्पियो से वहां पहुंचा और गाड़ी से उतरकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसओ दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अब्दुल राजिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवादी