फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में राॅड और खंती से पीटकर युवक की हत्या, केस

Mon, 08 Sep 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 संतोष की फाइल फोटो
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के दासडीह गांव में रविवार की देर रात बच्चों के विवाद को लेकर एक युवक की राॅड व खंती से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मामले में तहरीर मिलने पर एक महिला व दो नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेलहरकला थाना क्षेत्र के दासडीह गांव निवासी पिंटू उर्फ संतोष व सोनी उर्फ ज्योति के बीच बच्चों को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें पिंटू उर्फ संतोष (30) पुत्र जीवराम को काफी गंभीर चोट आया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी सेमरियावां लेकर गए। जहां पर चिकित्सक की टीम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। मामले की सूचना के बाद एएसपी, सीओ भी दासडीह गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
मृतक की पत्नी सोनी देवी ने बेलहरकला थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात सितंबर को रात लगभग 9:30 बजे उनकी पड़ोसी सोनी उर्फ ज्योति और पति पिंटू उर्फ संतोष के बीच बच्चों के झगड़ा को लेकर आपस में कहासुनी हो रही थी। पति वहां से आकर अपने छत पर बैठ गए। कुछ देर बाद ज्योति उर्फ सोनी अपने बेटे व भाई के साथ खंती और राॅड लेकर आए और गाली देते हुए पति के सिर पर मारकर हत्या कर दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के पत्नी सोनी की तहरीर पर आरोपी ज्योति उर्फ सोनी व उसके बेटे और भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें