धनघटा। राम जानकी मार्ग पर बुधवार की रात प्रसादपुर गांव के करीब निर्माणाधीन पुलिया में बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी 18 वर्षीय संदीप हैंसर की ओर से धनघटा की तरफ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वह प्रसादपुर गांव के निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचे तो अनियंत्रित होकर पुलिया के गड्ढे में जा गिरे। राहगीर घायल संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाएं। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संवाद