फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक ने किशोरी का किया यौन शोषण परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ युवक द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
किशोरी मां का आरोप है कि उसकी बेटी को गांव का रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर दो माह पहले भगा ले गया था। उसके बाद वह किशोरी को साथ लेकर घर लौटा। इस बीच जब किशोरी के पेट में एक दिन दर्द होने लगा तो उसे लेकर अस्पताल पर पहुंची।
विज्ञापन

जहां जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद किशोरी के परिवार के लोग घर आए और युवक पर बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगे, लेकिन युवक ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें