मेंहदावल।थाना क्षेत्र के भौंरा गांव में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
दिए गए तहरीर में गौतम निवासी भौंरा ने बताया कि वह दीपावली की रात 8:30 बजे मूर्ति देखने जा रहे थे। अचानक से संतराम सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर उसपर जानलेवा हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए मेरे भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने संतराम, अंजनी, गोलू, सूरज, मोहन सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद