फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुंबई में समुद्र में डूबने से खड्डा के युवक की मौत

Mon, 09 Feb 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुंबई में डूबकर मरे रघुबर साहनी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी रघुबर साहनी (19) की मुंबई में समुद्र में नहाते समय शनिवार को डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रघुबर साहनी वेल्डर का कार्य करने के लिए चार माह पहले मुंबई गए थे। वह पनवेल में अपने दोस्तों के साथ रहते थे। शनिवार को वह दोस्तों के साथ समुद्र किनारे गए थे। नहाते समय वह गहराई में चले जाने से डूब गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और दोस्तों को सौंप दिया। रघुबर साहनी पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता शेषनाथ बार-बार मुर्छित हो रहे हैं। शव को घर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें