पटहेरिया-रजवटिया के बीच हाइवे पर बनें मिट्टी के अस्थायी डाइवर्जन को पार कर गड्ढे में गिरी कार।स
पटहेरवा। हाईवे पर स्थित पटहेरिया में बन रहे ओवरब्रिज के कट पर शनिवार देर रात मछलियां लदी डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई। चालक और खलासी बाल बाल बच गए। सड़क पर मछलियां बिखर गईंं। कुछ मछलियां राहगीर उठा ले गए। बाकी दूसरे वाहन में भर कर पुलिस ने भिजवा दिया और यातायात बहाल करा दिया।
बंगाल से मछलियां लेकर डीसीएम दिल्ली जा रही थी। पटहेरिया में बन रहे ओवरब्रिज के लिए बनाए गए कट के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है इसी दौरान एक लग्जरी कार भी डीसीएम से टकरा गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि डीसीएम पलट जाने से मछलियों सड़क पर बिखर गई थीं। यातायात बहाल करा दिया गया। संवाद
डिवाइडर तोड़वाकर डायवर्जन चौड़ा हुआ
पिपरा कनक। पटहेरिया में फोरलेन पर हादसे रोकने के लिए पटहेरवा पुलिस ने रविवार की सुबह पटहेरिया रजवटिया के बीच डिवाइडर को तोड़वाकर डायवर्जन को और चौड़ा कराया। साथ ही संकेतक व लाइट लगाने के निर्देश दिए। पटहेरवा क्षेत्र के फोरलेन पर पटहेरिया में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। आवागमन के लिए दोनों तरफ अस्थाई डायवर्जन बनाया गया है। कुछ दिनों से लगातार हादसे हो रहे हैं।
इस डायवर्जन पर 24 जनवरी को मक्का लदा ट्रक पलट जाने से चालक का पैर टूट गया था। वहीं छह फरवरी की रात बिहार से दिल्ली जा रही लग्जरी बस मिट्टी के ढेर पर चढ़ कर अटक गई। पीछे से आए दो बाइक पर सवार छह लोग बस में टकराकर चोटिल हो गए। रविवार की भोर में बंगाल से बिहार जा रही मछली लदी डीसीएम उसी जगह पर पलट गई। एक जगह पर लगातार हो रहे हादसों काे रोकने के लिए रविवार की सुबह कार्यदायी संस्था को बुलाकर डायवर्जन को चौड़ा कराया गया। पटहेरवा एसओ धीरेंद्र राय ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों से बात हुई है। फोरलेन पर बने डायवर्जन को चौड़ा कराया गया है।
पटहेरिया-रजवटिया के बीच हाइवे पर बनें मिट्टी के अस्थायी डाइवर्जन को पार कर गड्ढे में गिरी कार।स
पटहेरिया-रजवटिया के बीच हाइवे पर बनें मिट्टी के अस्थायी डाइवर्जन को पार कर गड्ढे में गिरी कार।स