फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से शादी की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे मची रही अफरातफरी

विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डीघा बाईपास के निकट रविवार को दिन में करीब एक बजे एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ गया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और करीब डेढ़ घंटे मान-मनौव्वल के बाद युवक को नीचे उतरने के लिए राजी किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा गांव निवासी कमलेश पुत्र अलगू का कोतवाली क्षेत्र निवासी एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक के अनुसार उसने अकेले में प्रेमिका की रजामंदी से उसके साथ शादी भी कर ली है। अब युवती के परिजन दूसरी जगह उसकी शादी कर रहे हैं। इसीलिए रविवार दोपहर में करीब एक बजे वह डीघा हाईवे से थोड़ा अंदर नवनिर्मित पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह लड़की को वहां पर बुलाने और उससे शादी की जिद पर अड़ा था। पुलिस के अनुसार, युवक जहरीला पदार्थ भी साथ लेकर गया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ प्रियम राजशेखकर पांडेय व कोतवाल जयप्रकाश दूबे मौके पर पहुंच गए। युवक को काफी समझाया, जिसपर करीब डेढ़ घंटे बाद वह उतरा। इसके बाद कोतवाली में लाकर उसकी पुलिस टीम ने काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

लोग बनाते रहे वीडियो
युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा था। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस युवक को नीचे उतारने में कामयाबी हुई। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जो लगातार इसका वीडियो बनाती रही। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें