फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में किताबें भेजने की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। जिले के परिषदीय स्कूलों में किताबें पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। न्याय पंचायत संसाधन केंद्र पर बने बुक सेंटर से संबंधित विद्यालयों को किताबें पूर्व में भेजी भी गई हैं। कक्षा चार के बच्चों की शिक्षा के लिए एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अब धीरे-धीरे एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को लागू किया जा रहा है। मेंहदावल बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि विभाग की योजना है कि अगले सत्र में अन्य कक्षाओं में भी एनसीईआरटी की किताबें लागू कर दी जाएं। सत्र 2024-25 से शुरू हुई इस प्रक्रिया में कक्षा एक, दो में एनसीईआरटी की पुस्तक शुरू हुई थी। विगत 2025-26 में कक्षा तीन तक यह किताबें चलाई गई थीं। इस प्रक्रिया के तहत इस सत्र में कक्षा चार तक के बच्चों के लिए शासन द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तक उपलब्ध कराईं गई हैं। ताकि सरकारी स्कूलों के छात्रों को समान गुणवत्ता की शिक्षा मिले।
उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों को बुक सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां संबंधित विद्यालयों पर छात्र संख्या के अनुसार अलग-अलग स्कूलों में भेजी जाती हैं। अधिकतर स्कूलों में किताबें जा चुकी हैं। जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ ने कहा कि जिले में 1243 परिषदीय विद्यालयों में कुल करीब 1.07 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कुल 14 लाख 81 हजार 704 किताबों का ऑर्डर दिया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 10 लाख 93 हजार 833 किताबें जिले पर पहुंच चुकी हैं। तीन लाख 87 हजार 833 किताबें जिले पर अभी आने वाली हैं। जिले पर पहुंची सभी किताबों को विद्यालयोंं तक पहुंचा दी गई हैं। दो एक दिन में आ रही अवशेष किताबों को भी विद्यालयों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें