संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जेम पोर्टल पर सुचारू रूप से शासकीय क्रय करने के लिए क्रेता विभागों के प्रशिक्षण के लिए जनपद स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जेम टीम, लखनऊ के ट्रेनर अंकित शुक्ला ने जेम के क्रियान्वयन से सम्बन्धित प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यशाला में जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी एवं उनके जेम से संबंधित पटल सहायकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में जेम पोर्टल के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से संबंधित प्रश्नों का जवाब प्रशिक्षक ने दिया।
कार्यशाला में वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक पवन कुमार सिन्हा, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार एवं अन्य जनपद स्तरीय आहरण वितरण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।