संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में फसली ऋण एवं फसल बीमा के संबंध में बैठक हुई। दलहन, तिलहन, उद्यान के साथ पशुपालन, मत्स्य, गन्ना आदि के लिए फसली ऋण पर चर्चा की गई।
सीडीओ ने कहा कि फसली ऋण वित्तमान के आधार पर ही किसानों को बैंक से ऋण लेने में लिमिट का निर्धारण किया जाता है। इससे किसानों को कृषि एवं पशुपालन करने में बैंक से ऋण प्राप्त करने पर ब्याज में भी सरकार द्वारा छूट मिलती है। फसल बीमा योजना में भी जिले के समस्त बैंकों को निर्देश दिया गया है कि जिन किसानों का प्रीमियम बैंक द्वारा काटा गया है। उसका विवरण फसल बीमा की वेबसाइट पर फीड करना सुनिश्चित करेंगें। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद