फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से महिला का पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के सांथा-लोहरसन मार्ग पर मंगलवार शाम एक बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका दायां पैर टूट गया, जबकि बाएं पैर, सिर और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं।
परिजन ने उन्हें खलीलाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सांथा गांव निवासी दीपक कुमार भारती ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनकी मां सुशीला देवी पत्नी विजय भारती 13 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे सांथा-लोहरसन मार्ग पर पैदल घर जा रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान बेलहर कला थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी कुशल मौर्य बाइक से पहुंचे और सुशीला देवी को टक्कर मार दी। एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दीपक कुमार की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शंभू राम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें