फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इलाज कराने गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार में इलाज कराने गई महिला की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप मढ़ा। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्राम निहैला निवासी 50 वर्षीय बेलावती देवी की तबीयत खराब होने पर परिजन एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराने शनिचरा बाजार लेकर गए। बताया जा रहा है कि इस बीच महिला को चक्कर आया और उसकी अचानक मौत हो गई। परिजन महिला को सीएचसी हैंसर बाजार लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पर मौजूद मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि मां की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए शनिचरा बाजार लाए थे। जहां चिकित्सक ने मां को इंजेक्शन लगाया और उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में एसओ धनघटा अनिल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। जबकि गांव के लोगों का कहना है कि महिला हार्ट की मरीज थी। मेडिकल स्टोर पर बैठी थी कि उसी समय बेंच से गिरी और उनकी मौत हो गई। मामले में परिजन की तरफ से यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें