संतकबीरनगर। मंगलवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले के 94 केंद्रों पर हुई। इस दौरान सुबह की पाली में किसी भी विषय की परीक्षा नहीं थी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। इसमें 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है।
परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। उसके बाद अंदर प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि सचल दल लगातार निगरानी कर रही है। हर केंद्र की जांच की जा रही है। जहां शिकायत मिलती है वहा पर कार्रवाई की जाती है।