फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में अकेली महिला को मारपीट कर जेवरात छीने

Fri, 05 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के सेमरडाडी गांव निवासी महिला के घर शुक्रवार को दोपहर बाइक सवार महिला और पुरुष पहुंचे और महिला को मारपीट कर उसके कान, नाक के जेवरात व मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विष्णु राजभर गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते हैं। शुक्रवार को उनके घर पर उनकी बहू संध्या और पत्नी शैलेंद्र मौजूद थी। इसके अलावा घर पर कोई नहीं था। पीड़िता का कहना है कि एक बाइक पर सवार होकर महिला और पुरुष उसके घर पहुंचे और घर वालों के संबंध में जानकारी ली। जब संध्या ने बताया कि घर पर उनके सिवाय कोई नहीं है तो बाइक सवार महिला संध्या के नाक, कान, गले का जेवर छिनने लगी। संध्या जब इसका विरोध की तो वहीं पर बगल में रखा हुआ लकड़ी के टुकड़े से संध्या के सिर पर महिला ने प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गई।
उसके बाद दोनों संध्या के गले से जेवर छीनकर भाग निकली। पीड़िता शोर मचाई तो पास पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले थे। संध्या के सिर और नाक, कान में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें