फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बादलों के बीच निकली हल्की धूप, ठंड व गलन बरकरार

Wed, 31 Dec 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हल्की धूप निकलने से लोगो के राहत मिली, सड़क पर बढ़ी चहल पहल- संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कई दिनों से लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में हल्की धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके बाद भी ठंड व गलन बरकरार है। शाम होते ही ठंड का असर देखने को मिला और लोग अलाव के सहारे हो गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादल छंटेंगे और धूप निकलेगी, लेकिन अभी गलन से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा चलती रही। जिससे लोग ठंड से परेशान रहे, लेकिन मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल छाए रहने के बीच हल्की धूप निकली। जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही कस्बों व बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली है। लोग रोजमर्रा की जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी के चलते बच्चे खेलने कूदने में व्यस्त रहे। शाम होने के बाद ठंड और गलन का असर दिखा, जिससे लोग परेशान हुए। इसके साथ ही लोग अलाव के सहारे हो गए। जहां पर भी अलाव जलता दिखा, वहां लोग एकत्र होकर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए। इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। दावा किया जा रहा है कि शहर के 40 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रैन बसेरे भी सक्रिय है जहां पर ठहरने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन

0
मौसम में बदलाव हो रहा है। अब आसमान में छाए बादल छटेंगे और धूप निकलने की संभावना है। इसके बाद भी ठंड का असर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें