फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भगवती जागरण में बही भक्ति की बयार

विज्ञापन
रोसयाबाजार में देवी जागरण में झांकी रही मनमोहक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रोसया बाजार। नवरात्र पर रोसया बाजार में भक्तों द्वारा जगराता का आयोजन किया गया। इसमें संगीत कलाकारों ने भक्ति गीतों से दर्शकों को पूरी रात बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकार दीपक की गणेश वंदना से हुआ।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने हे गौरा के लल्ला की बोल पर लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। कलाकारों ने जय अंबे गौरी, मां जय श्यामा गौरी को भी अद्भुत अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके बाद अंबे तू है जगदंबे काली भजन सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया।
गायक अजय ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा की मधुर संगीत पर समा बांधा। इस मौके मदन लाल जायसवाल, धर्म वीर, पिंटू जायसवाल, मिंटू, शुभम, प्रहलाद, प्रमोद, रामगुलाम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें