मगहर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। संवाद
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बंगलाताल के पास शुक्रवार को रसोई गैस से लदा ट्रक विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मगहर सहित विभिन्न गांवों की बिजली बाधित रही। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ठीक किया और बिजली बहाल हुई।
सभासद प्रतिनिधि अहमद अली ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे रसोई गैस सिलिंडर से लदा एक ट्रक गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रहा था। जैसे ही हाइवे स्थित बंगला ताल के एक क्लिनिक के पास पहुंचा। विद्युत पोल को टक्कर मार दी, जिससे विद्युत पोल के साथ ही विद्युत तार टूट गए। दूसरे पोल से तार जोड़कर रात करीब 2.30 बजे विद्युत बहाल हुई। संवाद