फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टेडियम में कड़ा रहेगा सुरक्षा घेरा, 750 से पुलिसकर्मी होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को जनपद आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और पीएसी के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में दो कंपनी पीएसी के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में चार अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी, 10 सीओ/एसओ स्तर के अधिकारी, नौ इंस्पेक्टर, 15 सब इंस्पेक्टर, 110 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 20 महिला पुलिसकर्मी, 505 कांस्टेबल और 70 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी और दो फायर टेंडर भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन और भ्रमण के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ अग्निशमन व्यवस्था को भी शामिल किया गया है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष सतर्कता बरतेंगी। प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ ही कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा पर पुलिस अधिकारियों की निगरानी रहेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें