फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत
विज्ञापन

मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की रही चर्चा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के पटवरिया गांव की रहने वाली किशोरी की शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन जहां किशोरी के जरिए आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात बताए, वहीं, आत्मघाती कदम उठाने की वजह को लेकर अनभिज्ञता जताए। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन

पटवरिया गांव निवासी शीतल पत्नी रामभवन चौहान ने बताया कि वह शुक्रवार की रात खाना खाकर अपनी 17 वर्षीय बेटी प्रिया के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोने गई थी। रात में चारपाई पर बेटी भी उसके बगल में सोई हुई थी। सुबह नींद खुलने पर बेटी चारपाई पर नहीं मिली। घर में एक कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। कमरे के दरवाजे में बने सुराख से देखा तो उसकी बेटी फंदे से लटक रही थी। यह दृश्य देखकर वह घबराकर शोर मचाई। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। घर के अन्य सदस्यों की मदद से बंद कमरे के दरवाजे को आनन-फानन तोड़ा गया। फंदे से शव को नीचे उतारा गया। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। किशोरी के जरिए आत्मघाती कदम उठाए जाने की वजह को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि जांच में प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें