फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमी के साथ गई किशोरी ने भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tue, 18 Apr 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी पहले प्रेमी के साथ चली गई। मंगलवार को उसे और उसके प्रेमी को पुलिस जब पकड़ कर थाने ले गई तो किशोरी ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। पुलिस किशोरी के भाई की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह गांव निवासी 18 वर्षीय युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। खलीलाबाद में दोनों को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। दोनों को थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की। किशोरी ने अपने भाई पर दुष्कर्म का आरोप मढ़ दिया। यह सुनने के बाद पुलिस कुछ देर के लिए सन्न रह गई।
उसके बाद जब परिजनों से इस बारे में जानकारी हासिल की गई तो किशोरी के बड़े भाई ने किशोरी के लगाए आरोप पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि उसका छोटा भाई नशे का आदी है। पकड़े गए प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस और जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही किशोरी के भाई को भी पुलिस ढूंढ रही है। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में यदि किशोरी का भाई और प्रेमी दोनों दोषी पाए जाते हैं तो दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें