फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम की अगुवाई में टीम करेगी घोटाले की जांच

Wed, 08 Oct 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। सेमरियावां ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बिना कार्य कराए 15वां वित्त और राज्य वित्त का एक करोड़ से ज्यादा रुपये निकालने का आरोप एक व्यक्ति ने लगाया है। उसने लोकायुक्त को पत्र भेजकर जांच की मांग की। लोकायुक्त ने डीएम को अधिकारी नामित कर पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर को टीम गठित कर 9 व 10 अक्तूबर को जांच करने का निर्देश दिया है। अगर सही तरीके से जांच हुई तो इसमें दो पूर्व सीडीओ, पूर्व डीपीआरओ, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर पंचायत, जेई, पूर्व एडीओ पंचायत, छह ग्राम सचिव फंस सकते हैं। दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां निवासी सलीम उमर ने लोकायुक्त से शिकायत की है कि क्षेत्र के विभिन्न गांव में बिना कार्य कराए भुगतान करा लिया गया है। इसमें एक करोड़ से ज्यादा रुपये की हेराफेरी की गई है। इसकी शिकायत कई बार तत्कालीन सीडीओ और डीपीआरओ से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सलीम ने लोकायुक्त को पत्र दिया था, जिसकी जांच के लिए लोकायुक्त ने डीएम को निर्देश दिया, लेकिन जांच नहीं हो पाई। इसके बाद सलीम ने फिर लोकायुक्त को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

इस पर लोकायुक्त ने नाराजगी जताई और डीएम को 20 दिन के अंदर जांच आख्या देने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने टीम का गठन किया है। इसमें एसडीएम सदर, सीओ सदर के साथ टीम गठित हुई, टीम ने कुछ गांव की जांच की। जांच आधी अधूरी रह गई और फिर मामला लंबित हो गया। तीन सितंबर ने लोकायुक्त ने डीएम को जांच समिति गठित कर 21 अक्तूबर से पूर्व रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
डीएम आलोक कुमार ने एसडीएम सदर को खलीलाबाद को जांच समिति गठित कर 21 अक्तूबर से पूर्व रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जांच टीम में नायब तहसीलदार खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह यादव, सहायक अभियंता नलकूप खंड अमर नाथ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन अधिकारियों पर है आरोप: पूर्व सीडीओ अतुल मिश्रा, पूर्व सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, पूर्व उप निदेशक पंचायत राज बस्ती मंडल बमबहादुर सिंह, पूर्व डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, पूर्व जेई एमआई शिवदास, पूर्व सहायक विकास अधिकारी शशि भूषण पांडेय, पूर्व ग्राम सचिव आनंद कुमार, पूर्व ग्राम सचिव शिवेंद्र कुमार, पूर्व ग्राम सचिव शिवमूरत मौर्य, पूर्व सचिव अश्वनी सिंह, सचिव योगेन्द्र कुमार गौड़, सचिव विमला यादव पर अनियमितता का आरोप है। एसडीएम सदर ने नौ और दस अक्तूबर को जांच समिति को 22 गांव की जांच कर रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन

बीडीओ सेमरियावां को उपस्थित होकर जांच टीम अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही संबंधित सचिव व अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें