हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड विभाग में छात्र छात्राओं का दीक्षारम्भ कार्यक
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में सोमवार को शिक्षक शिक्षा (बीएड) विभाग में सत्र 2026-28 के छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय महाराजगंज के पूर्व प्राचार्य प्रो. दिग्विजयनाथ पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षक जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं होती हैं, आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और विकसित करने की है।
उन्होंने शिक्षण पद्धति की नवीन प्रवृत्तियों पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षक को आदर्शवादी होने के साथ-साथ आधुनिक भी होना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रो. विजय कुमार राय उपस्थित रहे।