फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में खेल मैदान बने, सुविधाएं नहीं बढ़ीं

विज्ञापन
सेमरियावां के छपिया छितौना काखेल मैदान बदहाल-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनरेगा योजना के तहत सेमरियावां ब्लॉक के 33 गांवों में खेल मैदान तैयार किए गए। करोड़ों रुपये खर्च कर मैदान तो बना दिए गए लेकिन अधिकतर मैदान पर बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। हालत यह है कि कहीं मैदान ऊबड़-खाबड़ है तो कहीं झाड़ियां और घास उगी है। खेल सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यास की सुविधाएं न होने से ग्रामीण युवाओं की प्रतिभाएं निखरने से पहले ही दम तोड़ रही हैं।
विज्ञापन

मनरेगा से बनवाए गए यह चारों खेल मैदान महज शो पीस बने हुए हैं। यहां कभी भी खेल हुआ ही नहीं। इन खेल मैदानों में केवल जानवर ही बिचरते हैं।

सेमरियावां ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायतों में से 33 ग्राम पंचायत में बने इन खेल मैदानों का उद्देश्य गांव के बच्चों और युवाओं को स्थानीय स्तर पर अभ्यास का अवसर देना था, ताकि वे जिला, मंडल और राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना सकें लेकिन जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के चलते यह योजना अधूरी साबित हो रही है। कई गांवों में खेल मैदान केवल नाम के रह गए हैं।
खिलाड़ियों को न तो नियमित प्रशिक्षण मिल रहा है और न ही खेल आयोजन कराए जा रहे हैं। तनवीर चौधरी, मकसूद अहमद, इरशाद अहमद, इकरामुद्दीन चौधरी, राम कुमार, शाबान अहमद, कलीम खान, गंगाराम आदि युवाओं का कहना है कि यदि मैदानों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो गांवों से भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकते हैं। वर्तमान में बच्चे खुले स्थानों या सड़कों के किनारे खेलने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में मैदान जलभराव का शिकार हो जाते हैं, जिससे अभ्यास पूरी तरह बंद हो जाता है।
विज्ञापन

0000000
खेल मैदानों में यह सुविधाएं जरूरी
समतल एवं सुरक्षित खेल मैदान
चारदीवारी या सुरक्षा घेराबंदी
रनिंग ट्रैक की व्यवस्था
क्रिकेट पिच और फुटबॉल गोल पोस्ट

वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट
खिलाड़ियों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा

पेयजल और शौचालय की सुविधा
रात्रि अभ्यास के लिए सोलर या हाईमास्ट लाइट

खेल सामग्री और उपकरण
नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव
प्रशिक्षकों की नियुक्ति और समय-समय पर प्रतियोगिताएं
0000000
ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा से बनाए गए खेल मैदानों को युवाओं के बेहतर भविष्य और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। जांच कराई जाएगी, जहां भी सुविधाओं की कमी मिलेगी, वहां चरणबद्ध तरीके से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। ग्राम पंचायतों को मैदानों की नियमित देखरेख और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीण खिलाड़ियों को अपने गांव में ही बेहतर माहौल मिल सके।
विज्ञापन


-कृष्ण कुमार, बीडीओ, सेमरियावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें