फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को रौंदा, मासूम समेत सभी की मौत

Mon, 27 Jul 2026 10:34 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर

सार

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम कुर्थिंया निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके पिता लालजी (55), माता रामदेई, बड़े भाई लालजी (50), भतीजा सत्यम (8) तथा पुत्र आदर्श (10) खलीलाबाद-बस्ती मार्ग पर सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान खलीलाबाद की ओर से बस्ती की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
रोते बिलखते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को रौद दिया। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम कुर्थिंया निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके पिता लालजी (55), माता रामदेई, बड़े भाई लालजी (50), भतीजा सत्यम (8) तथा पुत्र आदर्श (10) खलीलाबाद-बस्ती मार्ग पर सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान खलीलाबाद की ओर से बस्ती की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि लालजी, आदर्श और सत्यम सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पीड़ित अनिल कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया है कि हादसा ट्रक चालक की तेज व लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग के कारण हुआ। उन्होंने चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वाहन के नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें