फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गणित की उलझन सुलझाएगी विशेष किट

Sat, 05 Jul 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छात्रों की गणित की मुश्किलों को हल करने के लिए विशेष किट मदद करेगी। किट के ज्यामिति इंस्ट्रमेंट, मीटर टेप, थर्मोमीटर, काउंटिंग ग्रिड, क्यूब्स, क्लॉक, मेजरिंग कंटेनर, मीटर स्केल आदि सामान छात्रों की गणित की जटिलताओं को समझने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

आम तौर पर छात्रों को अन्य विषयों के मुकाबले गणित थोड़ा मुश्किल विषय लगता है, लेकिन अब माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए गणित आसान होगी।
णित विषय को रुचिकर बनाने व छात्रों को सरल तरीके से गणित को समझाने के लिए विशेष प्रकार की किट हर स्कूल में पहुंचाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। जिले में 20 राजकीय माध्यमिक विद्यालय में करीब चार हजार छात्र पंजीकृत है। कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों का गणित के प्रति लगाव बढ़ाने और पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए विशेष किट उपयोग में लाई जाएगी।
शासन की ओर से जल्द ही किट शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दी जाएगी। किट में विषय से जुड़े जटिल सवालों को आसानी से हल किए जाने की सारी सामग्री दी जाएगी। इसके माध्यम से छात्र गणित विषय को आसानी से पढ़ और समझ सकेंगे। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि
विज्ञापन

छात्रों की गणित सीखने में आने वाली कई बाधाओं को दूर करने में यह विशेष किट मदद करेगी। जल्द ही किट जिले को मिल जाएगी। जिसे विद्यालयों में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें