फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार पर गिरा शीशम का पेड़, मौत

विज्ञापन
पेड़ गिरने के बाद युवक की मौत के बाद बगल में रखा पेड़ और युवक की बाइक को देखते हुए ग्रामीण ा
विज्ञापन
सेमरियांवा (संतकबीरनगर)। बीएमसीटी मार्ग पर दुधारा थाना क्षेत्र स्थित उसरा शहीद ग्रामीण बैंक के पास बुधवार सुबह करीब लगभग साढ़े नौ बजे एक सूखा शीशम का पेड़ बाइक सवार बेलहर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पर गिर गया। पेड़ की एक टहनी उसके सिर में धंस गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक चालक उसके गांव का ही सुभाष इस हादसे में बाल-बाल बच गया। बाइक सवार दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पड़रिया गांव निवासी सुभाष पुत्र शिवपूजन निषाद बुधवार सुबह गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र राम सरन के साथ बाइक से बस्ती रेलवे स्टेशन पर मुंबई का टिकट लेने जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तेज बारिश के बीच बीएमसीटी मार्ग पर स्थित उसराशहीद चौराहे से आगे ईदगाह व ग्रामीण बैंक के बीच सड़क के किनारे पुराना शीशम का सूखा पेड़ बाइक पर पीछे बैठे सुभाष के सिर पर गिर पड़ा। पेड़ से निकली टहनी का एक हिस्सा सुभाष के सिर में घुस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा धर्मेंद्र बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी बाघनगर सचिंद्र नाथ राय अपने हमराहियों के साथ पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। मौत की सूचना पर तहसीलदार खलीलाबाद ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सुभाष मुंबई में शटरिंग का काम करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें