फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रीराम कथा के लिए निकाली कलश यात्रा, झूमे श्रद्धालु

Mon, 15 Dec 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर होने वाली श्रीराम कथा के लिए निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल पूज्य महराज व अन्
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास गन्ना सोसाइटी परिसर में स्थित भगवान शिव के मंदिर प्रांगण में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के लिए रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कलश यात्रा में श्रद्धालु झूमते और जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य आयोजक पवन राय उर्फ गुल्लू के दिशा निर्देशन में होने वाली इस कथा का शुभारंभ 15 दिसंबर दिन सोमवार से होगा। इस कथा के लिए शिव मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। राष्ट्रीय सदगृहस्थ संत संघ के नेतृत्व में होने वाली इस कथा में अयोध्या धाम के कथा वाचक अवधेश जी महाराज के द्वारा रोज कथा का आयोजन होगा। यह कथा 21 दिसंबर तक चलेगी। कलश यात्रा में शामिल लोग अवधेश जी महाराज के साथ बैंक चौराहा, गोलाबाजार होते हुए मां समय जी मंदिर तक पहुंचे। वहां से कलश में जल भरा तथा वापस आकर कलश को स्थापित किया। इस दौरान तितौवा हनुमानगढ़ी महंथ गुड्डू बाबा, अमित राय, वीरेंद्र राय, अनमोल राय, धनमोल, उज्ज्वल महेश राय,अनिश, प्रवेश, शिवम्, प्रियांशु, हिमांशु, लाला, गोलू लाला, श्याम जी,अंश तिवारी, उत्कर्ष उपाध्याय, अभिषेक दुबे, आदर्श, सूरज, मृत्युंजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें