फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Wed, 07 Jan 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे नवीन सब्जी मंडी चौकी क्षेत्र में मंगलवार को देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया( घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल को अस्पताल भिजवा कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि नवीन सब्जी मंडी चौकी क्षेत्र के हरियाणा ढाबा के पास शाम 7 बजे के आसपास दुर्घटना हुई है। घायल की पहचान विजय शर्मा 20 वर्ष पुत्र राजू शर्मा निवासी डारीडीहा कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुआ है। जबकि दुर्घटना में मृतक की पहचान प्रशांत शर्मा 30 वर्ष पुत्र श्याम राज निवासी ग्राम बयारे कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुआ है। बाइक सवार खलीलाबाद से होकर बस्ती की तरफ जा रहे थे। हरियाणा ढाबा के पास ट्रक की चपेट में आने से दुर्घटना हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। दुर्घटना में घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें