फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टुल्लू पंप का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- डिहवा गांव में घर के सामने पानी का छिड़काव करने के लिए तार जोड़ रहे थे दयाशंकर संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के सिरसी (डिहवा) गांव में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई।
सिरसी (डिहवा) गांव के 48 वर्षीय दयाशंकर उर्फ लालू पुत्र रामाश्रय की बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे घर के सामने पानी का छिड़काव करने के लिए टुल्लू पंप चलाने के लिए तार जोड़ रहे थे। इस दौरान उन्हें करंट लग गया, जिससे वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी मलौली ले गए। वहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव घर लेकर पहुंचे और घटना की सूचना धनघटा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को दयाशंकर के चचेरे भाई उमेश राय का ब्रह्मभोज था। बृहस्पतिवार को घर पर बरखी की तैयारी में लोग लगे थे। इसी दौरान दयाशंकर करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयाशंकर तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से तीन बेटे व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी लोग शोकाकुल हैं। दयाशंकर उर्फ लालू डिहवा में फर्नीचर की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें