फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबीर की धरती से दिया शांति व एकता का संदेश

Wed, 17 Dec 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हिन्दू सम्मेलन को संबो​धित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर जिले के तामेश्वरनाथ खंड के सरौली मंडल के हिन्दू सम्मेलन में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कबीर की धरती से शांति, एकता, पर्यावरण रक्षा, भ्रष्टाचार उन्मूलन के साथ ही राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। अतिथियों ने नारी अस्मिता के साथ ही राष्ट्र रक्षा व हिन्दू एकता पर अपनी बातों को काफी मजबूती से रखा।
विज्ञापन

शाम 3.37 बजे कार्यक्रम को संबोधित करने उठे सरकार्यवाह ने सियावर रामचंद्र की जय, हर हर महादेव तथा भारत माता की जय के साथ अपनी बात शुरू की। कहा कि यही वह धरती है जहां से कबीर ने ज्ञान, भक्ति, कर्म, जीवन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया था।
उन्होंने प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने तथा पुरानी कला को जीवित रखने के साथ ही स्वदेशी में समृद्धि और राष्ट्र निर्माण का संदेश भी दिया। उन्होंने कृषि पर बल देने के साथ ही नशा, भ्रष्टाचार और स्वार्थ का परित्याग करने की भी सीख दी। मंदिरों की स्वच्छता, नदियों की स्वच्छता की बात को उन्होंने राजसूय यज्ञ के दौरान भगवान कृष्ण द्वारा जूठे पत्तलों को उठाने की कथा से जोड़ा। वहीं जाति, भाषा, छुआछूत के नाम पर विभेद को पूरी तरह से समाप्त कर हिन्दुओं को एक होने की बात कहना भी नहीं भूले।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बिड़हरघाट के भुईलोटन दास ने हिन्दू राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने की बात कहीं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कबीर चौरा के महंत विचारदास ने कहा कि हिन्दू धर्म नहीं जीवन का एक सार है। हमारी परंपराओं और प्रतीकों को ध्यान में रखते हुए सौहार्द्र को स्थापित करना होगा। आलोचकों की मान्यताओं को समाप्त करना होगा। हमारा सौभाग्य है कि हम इस प्राचीन और सर्व समावेशी संस्कृति का हिस्सा हैं।
इसके पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मातृ शक्ति के रूप में महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दुत्व एक जीवन शैली है। वंदे मातरम राष्ट की अभिव्यक्ति है। संचालन विद्या मंदिर के प्राचार्य रमेश राय ने किया।
14 शंख की ध्वनि और पुष्पार्चन के साथ किया स्वागत : हिन्दू सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर सरस्वती विद्या मंदिर के 14 छात्रों अंगद कुमार, यश कसौधन, संगम, अनन्त, आनंद गुप्ता, आनंद अग्रहरि, दिशांत मणि त्रिपाठी, वेदांत मणि त्रिपाठी, देवेश मिश्रा, वरुण जायसवाल, कुशाग्र पाठक समेत अन्य बच्चों ने 14 शंखों की ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया। वहीं छात्राओं ने उन्हें तिलक लगाया। स्वागत किया।
तीनों विधायकों के साथ ही मौजूद रहे संघ के लोग : कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, क्षेत्र प्रचारक अनिल ,प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, प्रांत प्रचार प्रमुख सुनील, प्रांत प्रचारक प्रमुख अवधेश, विभाग प्रचारक ऋषि दीप, जिला कार्यवाह सौरभ जायसवाल, जिला प्रचारक धीरज, दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजक समीक्षा चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जीएसटी प्रकोष्ठ के श्रवण अग्रहरि, संजीव राय, दुर्गा राय, कौशेलेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, शेखर सिंह, प्रदीप सिंह, देवेंद्र मिश्रा, दिग्विजय नाथ, शिवम राय, सुशील आदि उपस्थित रहे।

हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले । संवाद

हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले । संवाद

हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले । संवाद

हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले । संवाद

हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले । संवाद

हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले । संवाद

हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले । संवाद

हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले । संवाद

हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबाले । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें