संतकबीरनगर। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने और सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से एक नवंबर को संतकबीर अकादमी मगहर में मेगा विधिक सहायता एवं जनसेवा शिविर आयोजित होगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनन्या साह ने दी।
शिविर में आमजन को निशुल्क विधिक सहायता और लोक अदालत से संबंधित जानकारी मिलेगी। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। सरकारी योजनाओं में पंजीकरण और लाभ प्राप्त करने में भी सहयोग मिलेगा। संवाद