फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया। धनघटा तहसील क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से मनाया गया। हैंसर बाजार, लोहरैया, धनघटा, जिगिना, बभनवली, रजनवली, डेबरी, अशरफपुर, खाजों सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान गांवों के तालाबों और जलाशयों के किनारे बने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

पर्व को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। महिलाओं ने तालाबों के किनारे साफ-सफाई कराकर वेदियां बनाईं और उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया। शाम होते ही व्रती महिलाएं नए वस्त्र धारण कर परिवार के सदस्यों के साथ सिर पर पूजा सामग्री से भरे दउरा और सूप लेकर घाटों पर पहुंची। वहां गन्ना, केला, नारियल, ठेकुआ, मौसमी फल और अन्य पूजन सामग्री से भगवान सूर्य की आराधना की गई।
जैसे ही सूर्यदेव अस्ताचल की ओर बढ़े, व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर पूरे विधि-विधान से अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा खुशहाली की कामना की। घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। दीपों की रोशनी और पूजा के पारंपरिक दृश्यों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

परिवार के सदस्य व्रतियों की सेवा में जुटे रहे। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था की। छठ पर्व ने एक बार फिर सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और लोक संस्कृति की अनूठी मिसाल पेश की। शुक्रवार को खरना के बाद रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें