रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव में स्थित मायके में दुपट्टे के फंदे लटकता हुआ एक विवाहिता का शव मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृत विवाहिता की मां ने बताया कि उसका पति उसको प्रताड़ित करता था इसीलिए उसने आत्महत्या कर ली है। धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव की अंजनी (25) पुत्री कंतराज की शादी दो वर्ष पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के नरचहा गांव में रतिराम के साथ हुई थी। वह अपने आठ माह के बच्चे प्रियांश को लेकर ससुराल से पांच दिन पहले 22 जुलाई को अपने मायके नकहा में मां राजमती देवी के पास आई थी। शनिवार की दोपहर राजमती देवी आठ माह के बच्चे को टीका लगवाने चली गईं और जब घर पहुंची तो कमरे में लगे बांस में दुपट्टे के फंदे से लटकती बेटी का शव देख अवाक रह गईं।
रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम जांच के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।