फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला ने की फंदा लगाकर खुदकुशी

Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां बउलिया गांव में ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पारिवारिक कलह में आत्महत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। एसओ दुधारा इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि रिंकी (28) पुत्री संतराम निवासी कुसौना थाना रुधौली जनपद बस्ती की शादी करीब 10 पूर्व राकेश लोध निवासी सेमरियावां बउलिया थाना दुधारा के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी।
विज्ञापन

उसके कोई संतान नहीं थी। पूछताछ में पिता संतराम ने बताया कि 25 जुलाई की रात करीब एक बजे उनके दामाद राकेश लोध ने फोन करके बताया कि उनके बेटी रिंकी की मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह मौके पर आए। गांव के लोगों ने बताया कि किसी न किसी बात को लेकर आए दिन परिवार में विवाद होता रहता था।
मृतका पहले भी कई बार फंदा लगाने का प्रयास कर चुकी है। थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें