फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

- पीड़ित पिता ने पुलिस से बताई बेटे के आत्महत्या की वजह
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। शुक्रवार को नंदौर स्थित बगीचे में एक युवक की कुर्ते के फंदे से लटकती लाश मिली। संदिग्ध हाल में युवक की हुई मौत की सूचना पर पुलिस और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेसिंक टीम ने जांच कर नमूना जुटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि पत्नी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन

नंदौर निवासी मोहम्मद अली पुत्र मोहर्रम अली ने बताया कि उसके 25 वर्षीय बेटे मोहम्मद महबूब की शादी बेलहर क्षेत्र के जंगल दशहर में छह माह पूर्व हुई थी। बेटा मुंबई में सिलाई का काम करता था। इन दिनों वह घर पर ही था। शादी के बाद से ही पत्नी को लेकर बेटा मानसिक रूप से परेशान रहता था। रमजान से कुछ दिन पूर्व ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी। बृहस्पतिवार शाम को रोजा खोलने के बाद मोबाइल से बात करते हुए बेटा घर से बाहर निकला। देर रात तक बेटा घर वापस नहीं आया। उसके बाद बेटे की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित बगीचे में बेटे का शव कुर्ते के सहारे लटक रहा था। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटा अपनी पत्नी से परेशान रहता था। पूर्व में भी बेटा कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें