लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र के टाडा ग्राम पंचायत के मिश्रौलिया टोला में बुधवार को एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। युवक बारिश के बीच अपने खेत में मेड़बंदी कर रहा था। इस दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे डंस लिया।
मिश्रौलिया टोला निवासी दिनेश बेलदार (30) बुधवार को अपने खेत में पानी रुकने के लिए मेड़बंदी करने गया था। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे डंस लिया। दिनेश ने इसकी जानकारी घरवालों को दी तो उसे आनन-फानन मलौली सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया परंतु घरवाले इससे संतुष्ट नहीं हुए और इलाज के लिए लेकर दोहरीघाट गए। बताया जा रहा है कि दोहरीघाट से भी मृत घोषित होने पर वे उसे शाम को लेकर गांव पहुंचे। दिनेश की पत्नी तारा का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश को 10 का बेटा कौशल व आठ साल की पुत्री तन्नू है।