फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने युवक को दौड़ाकर पीटा, दहशत का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के नौरो हरदी सड़क पर शुक्रवार की दोपहर में आधा दर्जन मनबढों ने एक बाइक सवार युवक को जबरन रोककर बुरी तरह से मारा पीटा। यही नहीं बीच बचाव को पहुंचे एक युवक के पैर पर बाइक भी चढ़ा दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नौरो गांव के निवासी अफसर हुसैन पुत्र इलियास ने अपनी तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को दिन में करीब एक बजे बखिरा से किराना का सामान लेकर बाइक से घर जा रहा था। अभी वह बूंदीपार में एक एजेंसी के पास पहुंचा, तभी दो बाइक पर आधा दर्जन की संख्या में मनबढ़ों ने उसे अनायास जबरन रोक कर मारना पीटना शुरु कर दिया। बेल्ट आदि से मारे पीटे। बीच बचाव को पहुंचे बूंदीपार निवासी विजय निषाद को भी मारा-पीटा और उसके पैर पर बाइक चढ़ा दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें