फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिलिंडर से गैस लीक होने से घर में लगी आग, घरेलू सामान नष्ट

विज्ञापन
बन्नी गांव में गैस​ सिलिंडर से लगी आग से जला सामान -संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कपड़े, बर्तन, बिस्तर, अनाज, नकदी, जेवर और बाइक समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घर में सो रहे बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

बन्नी गांव निवासी राजेश चौहान पुत्र श्यामलाल की पत्नी सरिता देवी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे अचानक आग लग गई। पत्नी सरिता चीख-पुकार करते बाहर निकल गईं।
परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने के कारण परिवार को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान घर में सो रहे बच्चों को तत्काल बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए रसोई गैस सिलिंडर को भी घर से बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे। काफी प्रयास से आग पर काबू पाया लेकिन आग की चपेट में आने से एक बाइक, मोबाइल फोन, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, अनाज, चारपाई, बेड और घरेलू उपयोग का अन्य सामान जल गया। घर में रखे करीब दस हजार रुपये नकद भी जल गए। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। पुलिस चौकी प्रभारी अनिल प्रकाश पांडेय समेत पुलिस कर्मी भी आग बुझाने में मौजूद रहे।

00000
घर में पहनने व खाने को भी कुछ बचा नहीं
बन्नी गांव निवासी राजेश चौहान मुंबई में हैं। घर पर उनकी पत्नी सरिता देवी और तीन बच्चे थे। राजेश के भाई राजू चौहान और राकेश चौहान भी अपने परिवारों के साथ इसी मकान में रहते हैं लेकिन अलग कमरों में रहने के कारण उनका सामान आग की चपेट में आने से बच गया। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना पर बाघनगर चौकी प्रभारी अनिल प्रकाश पांडेय भी मौके पर पहुंचे। वहीं, हल्का लेखपाल सुधांशु गर्ग ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें