फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। करमहिया में तीन माह पूर्व घर में घुसकर चोरी तथा जाति सूचक गाली गलौज के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तहरीर में सुनीता पत्नी पन्नेलाल ने लिखा है कि बीस सितंबर की रात वह घर के बरामदे में सोई थी। उसमें दरवाजा नहीं लगा है। खटपट की आवाज पर जाग गई। देखा कि मेरे ही गांव के अवधेश उपाध्याय पुत्र चंद्र मणि उर्फ चंद्रभीख मेरे घर से निकल रहे थे।
विज्ञापन

शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उनके साथ चार अन्य अज्ञात लोग आ गए। उन लोगों ने दोनों कान का सोने का झाला निकाल लिया और धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी मेरी तीन वर्षीय बच्ची शिवांगी को लेकर भागने लगे। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग आ गए। आरोपी मेरी बेटी को खेत में फेंक कर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें