फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाटू श्यामजी की दंडवत यात्रा निकाली

विज्ञापन
भगवानपुर से खाटू श्याम की दंडवत यात्रा निकलते लोग
विज्ञापन
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कला के भानपुर में शनिवार को खाटू श्यामजी की दंडवत शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा भनवापुर से शुरू होकर कैथवलिया स्थित मां दुर्गा मंदिर तक पहुंची। इस दौरान भक्ति का माहौल बना रहा। डीजे पर नाचते गाते भव्य झांकी भक्तिमय दिखा।
विज्ञापन

भनवापुर निवासी मनोज कुमार चौरसिया ने हर वर्ष की भांति इस बार भी यह यात्रा निकाली। इसमें मनोज चौरसिया, मुकेश तिवारी, राहुल तिवारी, कृष्ण राज चौरसिया, नितिन, फूलचंद्र, ध्रुवचंद्र और चंद्र प्रकाश यादव समेत कई श्रद्धालु शामिल थे।
उनका कहना है कि खाटू श्यामजी का हम अपने गांव में जल्द मंदिर भी स्थापित करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दंडवत प्रणाम ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण और विनम्रता का प्रतीक है। इसमें श्रद्धालु जमीन पर लेटकर साष्टांग प्रणाम करते हुए आगे बढ़ते हैं। यह अहंकार त्याग कर आस्था प्रकट करने का तरीका है। खाटू श्यामजी के भक्त इस यात्रा से अपनी मनोकामना और विश्वास प्रकट करते हैं। यह भक्ति, धैर्य और संकल्प का संदेश देती है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें