फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 25 हजार का इनामी गो-तस्कर दबोचा गया

Sun, 16 Nov 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर अकबर को गिरफ्तार किया है। वह काफी दिनों से गो तस्करी के धंधे में लिप्त था। उसने खलीलाबाद की शिवनगर काॅलोनी से भी पिछले साल साथियों के साथ मिलकर दो गायों को चुराया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस गत 15 मार्च 2024 को कोतवाली खलीलाबाद के शिवनगर कालोनी निवासी महेन्द्र कुमार चौधरी की दो गायों की चोरी कर ली गयी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने चोरी हुई गायों को पिकप के साथ कोतवाली खलीलाबाद के परदेशवा निवासी तौफीक को चाकू के एचआरपीजी कॉलेज के पास हाईवे से गिरफ्तार किया गया । इसमें परदेशवा के ही निवासी अकबर, असलम और आबिद के नाम भी प्रकाश में आए। अकबर पकड़ में नहीं आ रहा था। इसके बाद इसके उपर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपी को कोतवाल पंकज पांडेय, उपनिरीक्षक मनीष जायसवाल तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने मगहर कबीर निर्वाण स्थली के गेट के पास गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें