फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोबाइल के लिए बनेगा संकलन केंद्र, अंदर ले गए तो होगी कार्रवाई

Mon, 17 Feb 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हाईस्कूल व इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सचिव ने परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया है। परीक्षा केंद्र के बाहर संकलन केंद्र बनाया जाएगा, जहां शिक्षक व अन्य के मोबाइल फोन जमा किए जाएंगे। परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल मिलने पर केस दर्ज करवाते हुए केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रहीं हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के संबंध में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित करने का आदेश दिया है। शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा परीक्षार्थियों का मोबाइल परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षित रखने के लिए एक संकलन केंद्र बनवाने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र और कक्ष में मोबाइल फोन मिलने की स्थिति में जिम्मेदारों के साथ केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ भी केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
-

तैयारियां एक नजर में
परीक्षार्थियों की संख्या : 55,388
हाईस्कूल : 28138,
इंटरमीडिएट : 27250
परीक्षा केंद्र : 113
जोनल मजिस्ट्रेट : तीन
सेक्टर मजिस्ट्रेट : 12
सचल दल : छह
स्टेटिक मजिस्ट्रेट : 113
कक्ष निरीक्षक : 3500
-

परिचयपत्र व आधार कार्ड लाना होगा अनिवार्य
परीक्षा की शुचिता बनी रहे और कक्ष निरीक्षकों के साथ कर्मचारियों की पहचान हो सके, इसके लिए सभी को परीक्षा के दौरान विभाग की ओर से जारी परिचयपत्र अपने वस्त्र के ऊपर पिन से टैग करना होगा। वहीं, आधार कार्ड भी अपने साथ रखना अनिवार्य होगा। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर बिना आधार कार्ड के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



जमा करने होंगे शैक्षिक दस्तावेज

परीक्षा के दिन विषय विशेषज्ञ कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी न लगे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। स्वयं जांच करने के बाद ड्यूटी लगाने की बात कहते हुए जांच टीम को जरूरत पड़ने पर दस्तावेज दिखाने का निर्देश दिया है।
कोट
बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को सचिव के निर्देशों की जानकारी दी जा चुकी है। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन के साथ प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न करवाना प्राथमिकता में है। इसमें शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. हरिशचंद नाथ, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें