फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Mon, 17 Feb 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे भुजैनी के पास सोमवार को दिन में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैं और उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। पीछे से कार चालक ने आकर टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार छिटककर गड्ढे में जा गिरा और उसे गंभीर चोट लग गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने बाइक सवार को गड्ढे से निकालकर घटना की जानकारी कांटें पुलिस चौकी को दी। घायल की पहचान धर्मेंद्र कुमार पुत्र भारत यादव निवासी आराजी दुही धरमूपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें